current events
our works
CURRENT EVENTS
सभी खेल जो बिहार तथा भारत में प्रचलित है उसे समय-समय पर आयोजित कर उन प्रतिभाशाली खिलाडी को खोज निकालना जो साधन और जानकारी के अभाव में उपेक्षित है मगर उनमें क्षमता है एक अच्छा खिलाडी बनने की।
बिहार स्पोर्ट्स एण्ड सोसल डेवलपमेंट फाउंडेशन कोई भी खेल गॉव-पंचायत स्तर से हीं आयोजित करेगी तथा प्रखण्ड, जिला राज्य स्तरिये होते हुये राष्ट्रीय स्तर तक खेल पायेगी ताकि कोई भी खिलाडी यह महसूस नहीं करे कि अगर मुझे मौका मिलता तो मैं अच्छा प्रदर्शन कर के दिखाता।
बिहार को सिद्ध करना होगा और देना होगा अग्नि परिक्षा अर्थात यहॉं पर ब़हद रूप में करना होगा क्रिकेट का आयोजन तथा ध्यान दीलाना होगा बी.सी.सी.आई के अधिकारियों को कि जैसे बिहार से अलग हुये झारखण्ड से महेन्द्र सिंह धानी निकले और देश का प्रतिनिधीत्व करते हुये उनके अगुवाई में भारत 20-20 विश्वकप विजेता बन गया, ठीक वैसे हीं और भी खिलाडी माददा रखते है भारतीय टीम में स्थान पाने का और सफलता के उँचाईयों को छूने की।
अत: Bihar Sports and Social Development Foundation BSSDF ने पहले चरण में ‘कौन बनेगा क्रिकेट स्टार प्रतियोगिता जो बिहार के पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रखण्ड, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित होगा, तथा कौन बनेगा क्रिकेट स्टार का Final Match पटना के Manual Haque Stadium में आयोजित किया जायेगा।
Final Match में Winner Team के प्रत्येक खिलाडीयों को एक-एक लाख (अर्थात Winner Team को 1200000 / बारह लाख रूपया) प्रदान किया जायेगा तथा Runner Team के प्रत्येक खिलाडी को 51000-51000 रूपया प्रदान किया जायेगा।

