current events
our works
‘कौन बनेगा क्रिकेट स्टार’ प्रतियोगिता का प्रारूप
बिहार में लगभग 8400 ग्राम पंचायत तथा 2000 नगर पंचायत हैं जिसमें प्रत्येक प्रचायत से 12 सदस्यीये चार टीम को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया जायेगा। जिसे प्रखण्ड खेल विकास सेवी के पास टीम का रजिष्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।
अगर एक पंचायत में चार से अधिक Team है उस स्थिति में जो चार टीम पहले Registration करवायेगा उस टीम को हीं कौन बनेगा क्रिकेट स्टार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये स्वीक़ृति प्रदान की जायेगी।
सबसे पहले पंचायत से प्रतियोगिता का आयोजन होगा- पंचायत स्तर पर Registered चारों टीम आपस में नॉक आउट मैच खेलेगें। जिसमें से Final Match विजेता टीम को Super Panchayat (सुपर पंचायत) टीम का खिताब दिया जायेगा।
दुसरे दौर में प्रखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा- प्रखण्ड स्तर पर सभी Super Panchayat Team आपस में Match खेलेगें तथा उसमें से Final Match विजेता टीम को Super Block Team का खिताब दिया जायेगा।
तीसरे दौरे में जला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा:- जिला स्तर पर सभी Super Block Team आपस में Match खेलेगे तथा उसमें से Final Match विजेता टीम को Super District Team का खिताब दिया जायेगा।
चौथे दौर में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा:- राज्य स्तर पर सभी Super District Team आपस में Match खेलेगें तथा उसमें से दो Team final में पहुँचेगें, तथा Final Match पटना के Manual Haq Stadium में आयोजित किया जायेगा।
Final Match :- Bihar Sports & Social Development Foundation का प्रयास रहेगा कि कौन बनेगा क्रिकेट स्टार प्रतियोगिता के Final Match जा कि Manual Haq Stadium में आयोजित होगा, उसमें बिहार के माननीये मुख्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री, खेल मंत्री तथ इच्छुक मंत्री एवं बिहार क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सहित केद्रीय मंत्री तथा अपने देश के राष्ट्रीय स्रत के वरिष्ठ खिलाडी जैसे- कपिल देव, सौरव गांगुली, किर्ति आजाद, सबा करिम, सचिन तंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी जैसे खिलाडी उपस्थित रहें।
Final Match के विजोता टीम हीं बिहार का STAR TEAM कहलायेगा, तथा कौन बनेगा क्रिकेट स्टार प्रतियोगिता का Star Cup प्रदान किया जायेगा। तथा विजेता टीम के प्रत्येक खिलाडी को BSSDF के तरफ से एक-एक लाख रूपया प्रदान किया जायेगा।
तथा उपविजेता टीम के प्रत्येक खिलाडी को 51-51 हजार रूपया प्रदान किया जायेगा।
मिलने वाला लाभ ...........
नियम एंव शर्ते..........

