current events
our works
OUR WORKS
Bihar Sports & Social Development Foundation का मुख्य उदेश्य है समाजिक विकास के साथ खेल का चतुर्दीक विकास करना। एवं :-
समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच खेल के महत्व को बताना एवं इसका प्रचार-प्रसार करना।
पूरे देश ही नहीं वरन विदशों में भी आधुनिक/परंपरागत खेलों का प्रचार करना, नियमों में सुधार/बदलाव कर सर्वग्राह्य बनाना तथा आधुनिक युग में समय की कीमत पहचानते हुये अल्प अवधी में निर्णित होने वाला बनाकर प्रचार-प्रसार करना।
खेल से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक विकास की ओर लोगों का ध्यान दीलाना।
खेल में भाग लेने वाले खिलाडियों का चयन:-
गॉंव स्तर पर
पंचायत स्तर पर
प्रखण्ड स्तर पर
जिला स्तर पर
प्रमण्डल स्तर पर
राज्य स्तररिये होते हुये देश स्तर पर होगा।
खिलाडियों में खेल रूपी विध में परागत होने पर होने वाले लाभ के बारे में बताना।
अच्छे खिलाडी बनाने के लिये अच्छे गुरू (ट्रेनर) द्वारा ट्रेनिंग दिलाना।
खेल के मैदान हेतु भूमि अधिग्रहण करना तथा उस पर इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण करना।
खेल के लिये विशेष विधालय / महाविधालय/विश्वविधालय की स्थापना का प्रयास करना।
देश-विदेश में खेल एवं संस्कृति प्रचार के लिये अपने पारंपरिक/आधुनिक खेलों का समय-समय पर आयोजन करना।
प्रतिवर्ष देश-विदेश के वैसे खिलाडीयों को खोज निकालना जो किसी समय तो सरताज हुआ करते थे पर आज फटेहाल है। ऐसे खिलाडीयों के लिये किसी प्रकार का भत्ता उपलब्ध कराने का प्रबंध करना। उनके अश्रितों के विकास का प्रयास करना
मजबूर खिलाडियों या उनके आश्रितों के लिये आवास प्रबंध कराने का प्रयास करना।
अन्य संस्थाओं तथा सरकारी, गैर सरकारी, स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा प्रदान किये जाने वाली मदद को भी खिलाडियों को आसानी से दिलाने का प्रयास संस्था करेगी।
किसी प्राकृतिक आपदा ग्रस्त इलाके में रहने वाले लोगों के मदद के लिये खेल के चैरिटी शो का आयोजन कर फण्ड एकत्रित करने का काम करेगी।
सरकार या स्वैच्छिक संस्थाओ द्वारा खेल संसाधन पंचायत स्तर पर व्यवस्था करना ताकि गॉंव स्तर के खिलाडियों को देश स्तर पर पहुँचाने में मदद मिल सके।
खेल के विकास एवं सुचारू रूप से कार्यान्वि करने के लिये प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड खेल विकास सेवी (Block sports Developer) एवं जिला स्तर पर जिला खेल विकास पदाधिकारी (District Sports Development Officer) की बहाली अनुबंध एवं मानदेय के आधार पर नियोजन का प्रावधान BSSDF करेगी।

