current events
our works
‘नियम एंव शर्ते:-
नियम एंव शर्ते:- बिहार स्पोर्ट्स एण्ड सोसल डेवलपमेंट फाउण्डेशन (BSSDF) के द्वारा आयोजित कौन बनेगा क्रिकेट स्टार प्रतियोगिता का नियम एवं शर्ते निम्न होगा।
1. पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर एक नियम एवं शर्त समान होगा।
2. सभी मैच 20-20 ओवर का होगा।
3. सभी मैच नॉक आउट होगा।
4. सभी मैच अंतराष्ट्रीय स्तर के नियमों के आधीन होगा।
5. सभी मैच Duse बॉल से आयोजित होगा।
6. चिकित्सिये सुविधा प्रखण्ड स्तर से लागू होगा (अगर खेलने के दौरान किसी प्रकार का चोट लगता है तो)
7. प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडियों के किसी अन्य कारणो से हुये घटना-दुर्घटना की जिम्मेदारी BSSDF पर नही होगी।
8. किसी भी खिलाडी द्वारा अभद्र व्यवहार या आपतिजनक कार्य करने पर BSSDF द्वारा चरित्रहीन करार देते हुये आगामी संस्थान द्वारा आयोजित होने वाला किसी भी प्रतियोगिता से बंचित कर दिया जायेगा।
9. प्रतियोगिता के दौरान मैच में होने वाला खर्च जो संस्थान के द्वारा निश्चित होगा वह संस्था के द्वारा वहन किया जायेगा तथा इसके अलावा खिलाडियों पर स्वयं पर होने वाला खर्च खुद वहन करना होगा।
10. पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर तक मैच प्रखण्ड खेल विकास सेवी के देख-रेख में होगी।
11. जिला स्तर पर मैच जिला खेल विकास पदाधिकारी के देख-रेख में होगी।
12. राज्य स्तर पर मैच जिला खेल विकास पदाधिकारी एवं संस्थान के पदाधिकारियों के देख-रेख में होगी।
13. अगर एक प्रखण्ड में पंचायत 16 से कम है तो उस स्थिति में हारे हुये टीम में से जिस खिलडी का व्यक्तिगत Performance अच्छा है उसे चुनकर 12 सदस्यीये टीम प्रखण्ड खेल विकास सेवी द्वारा बना कर प्रखण्ड में 16 टीम पूराकर मैच खेलवाया जायेगा।
14. जिस प्रखण्ड में पंचायतों की संख्या 16 से अधिक है तो उस स्थिति में हारे हुय टीम में से जिस खिलाडी का व्यक्तिगत Performance अच्छा हो उसे चुनकर प्रखण्ड खेल विकास सेवी द्वारा बनाकर प्रखण्ड में 24 टीम पूरा कर 8(A) 8(B) 8(C) का ग्रुप बांटकर मैच खेलवाया जायेगा। अंतिम में A से एक टीम, B से एक टीम एवं C से एक टीम चुना जायेगा तथा A – B, A – C, एवं B – C के साथ मैच खेलेगा। जो टीम सर्वाधिक मैच या सर्वाधिक अंक प्राप्त करेगा वही दो टीम प्रखण्ड स्तर पर फाइनल में खेलेगा। अगर तीनो टीम एक-एक मैच जीत जाता है तो उस स्थिति में अंक के आधार पर वरियता का निर्णय होगा।
18. सभी टीम 12 सदस्यीये होगा, बारहवां खिलाडी Extra Player के रूप में रहेगा जो Bating कर सकता है वशर्ते कि उसके बदले दुसरे खिलाडी को बैठाना पडेगा। अर्थात Bolling में सम्मिलित खिलाडी तथा Bating में अतिरिक्त खिलाडी को खेलवाया जा सकता है।
19. अगर कोई एक खिलाडी बिमार या चोट ग्रसत है उस स्थिति में ग्यारह खिलाडी ही मैच खेलेगें।
20. BSSDF द्वारा Registered खिलाडी हीं प्रतियोगिता के आयोजित मैच में भाग ले सकते है अर्थात अलग से खिलाडी को सामिल नहीं किया जा सकता है।
21. अगर किसी टीम के कुछ खिलाडी बिमार या चोट ग्रस्त हो जाते है तथा उसके कारण वह टीम मैच खेलने से बंचित होने के स्थिति में हो जाता है तब उसी पंचायत के हारी हुयी टीम के वैसे खिलाडी जिनका व्यक्तिगत Performance उस टीम में अच्छा हो उसे शामिल किया जा सकता है।
वशर्ते कि बिमार या चोटग्रस्त खिलाडी अपन अस्वश्थ्यता आस्वस्थ करे कि मैं खेलने में असमर्थ हूँ।
23. अगर प्रखण्ड खेल विकास सेवी से किसी प्रकार का दीक्कत हो तो टीम के कप्तान के द्वारा या स्वयं जिला खेल विकास पदाधिकारी से शिकायत लिखित रूप में कर सकते हैं। 24. BSSDF द्वारा दिये गये निर्देशों को सभी खिलाडी पालन करेगें तभी उनका भविष्य उज्जवल होगा।

